
साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम नवंबर में भारत दौरे पर आ रही है. इस दौरान ये टीम भारत के साथ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. जिसकी शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी. वहीं इस सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 14 नवंबर से 18 नवंबर के बीच खेला जाएगा. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है.
बतौर टेस्ट कप्तान गिल की दूसरी घरेलू सीरीज
वही शुभमन गिल की बतौर टेस्ट कप्तान ये दूसरी घरेलू टेस्ट सीरीज होगी. इससे पहले गिल एंड टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली थी. साउथ अफ्रीका ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज पाकिस्तान से 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया है, जिसका पहला मैच पाकिस्तान और दूसरा साउथ अफ्रीका ने जीता था. आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान तेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में एडन मार्क्रम कप्तानी की कमान संभाल रहे थे, लेकिन भारत के खिलाफ बावुमा की वापसी हो गई है. बावुमा की कप्तानी में ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर इस साल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था.
26 सालों से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीता साउथ अफ्रीका
इसके साथ ही ये 8वां मौका है जब साउथ अफ्रीका की टीम भारत में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आ रही है, इससे पहले 7 बार टीम भारत में आई है. जिसमें 4 सीरीज में भारत ने और 1 सीरीज में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है. जबकि 2 सीरीज ड्रा पर समाप्त हो गईं. साल 1990 में भारत दौरे पर साउथ अफ्रीका ने आखिरी और एकमात्र टेस्ट सीरीज जीती थी, उसके बाद 5 बार टीम भारत में टेस्ट सीरीज खेलने आई लेकिन कभी जीत नहीं सकी.
साउथ अफ्रीका टेस्ट स्क्वाड
तेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, एडन मार्क्रम, जुबैर हमजा, केशव महाराज, रयान रिकेल्टन, टोनी डी ज़ोरज़ी, सेनुरन मुथुसामी, ट्रिस्टन स्टब्स. कगिसो रबाडा, काइल वेरेने, वियान मुल्डर, साइमन हार्मर.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट शेड्यूल-
पहला टेस्ट
तारीख- 14 से 18 नवंबर
वेन्यू- ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता
समय- सुबह 9:30 बजे से़
दूसरा टेस्ट
तारीख- 22 से 26 नवंबर
वेन्यू- असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, गुवाहाटी
समय- सुबह 9:30 बजे से