Box Office Collection: 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज़ हुई फिल्म 'यूथ' भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है। 19 मार्च को 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज़ हुई साउथ फिल्म 'यूथ' भी दर्शकों में अपनी खास जगह बना रही है। हैरानी की बात यह है कि 'धुरंधर 2' की सुनामी भी इस फिल्म को गिरा नहीं पाई। आइए आपको इस साउथ फिल्म से जुड़ी खास जानकारी बताते हैं।
केवल इतने बजट में तैयार
साउथ कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'यूथ' केवल 6 करोड़ के मामूली बजट में तैयार की गई है। इस मामूली बजट में बनी ये तमिल मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म से जुडी एक खास बात यह भी है कि इतने कम बजट में बनी ये फिल्म किसी फेमस स्टार कास्ट के बिना ही कमाल कर रही है। 'यूथ' फिल्म की कास्ट में कोई स्टार चेहरा मौजूद नहीं है इसके बाद भी इसने कई गुना ज्यादा का कलेक्शन हासिल किया है।
रिकॉर्ड कलेक्शन
यूथ ने तीसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया। सैकनिल्क के रिकॉर्ड के मुताबिक, फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड की कमाई में काफ़ी बढ़ोतरी की है। रिलीज़ के 16वें दिन (तीसरे शुक्रवार) को फिल्म ने लगभग 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। 17वें दिन (तीसरे शनिवार) को कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली जिसमें फिल्म ने लगभग 1.92 करोड़ की कमाई हासिल की। वहीं 18वें दिन फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा उछाल नजर आया। इस दिन फिल्म ने लगभग 2.00 करोड़ कमाए। वीकेंड में हुई अच्छी कमाई के साथ 'यूथ' अब मजबूत और बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
ओवर ऑल रिकॉर्ड
साउथ फिल्म 'यूथ' ने लगभग 55.52 करोड़ का टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है, जबकि लगभग 48.39 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन हो गया है। इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म ने 18वें दिन 0.15 करोड़ की कमाई की जिससे टोटल 11.00 करोड़ का इंटरनेशनल कलेक्शन दर्ज हुआ। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 66.52 करोड़ रुपये है।
होम टाउन में जबरदस्त परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 'यूथ' ने अपने होम मार्केट में सबसे अच्छा परफॉर्म किया है। फिल्म ने होम मार्केट में लगभग 42.25 करोड़ का कलेक्शन किया। साथ ही कर्नाटक से लगभग 3.75 करोड़, तेलुगु राज्यों से 3.75 करोड़ और बाकी इंडियन मार्केट में लगभग 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया है।
स्टार कास्ट
साउथ कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'यूथ' में नए कलाकारों नें अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों में अपनी पहचान बना ली है। फिल्म की मौजूदा स्टार कास्ट में केन करुणास, सूरज वेंजरामूडू, देवदर्शिनी, अनिष्मा अनिलकुमार, प्रियांशी यादव और मीनाक्षी दिनेश ने बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ अपना किरदार निभाया है। एक दिलचस्प बात यह भी है कि फिल्म की मेन लीड़ 'केन करुणास' ने ही फिल्म को डायरेक्ट भी किया है।