Jawa Yezdi Festive Offer: दशहरा या दिवाली के इस त्योहारी सीजन में अगर आप नई मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जावा येज्दी मोटरसाइकिल्स आपके लिए एक खास फेस्टिव ऑफर लेकर आई है। इस नए फेस्टिव फाइनेंस प्लान के तहत बाइक लवर्स अपनी पसंदीदा क्लासिक या एडवेंचर बाइक को जीरो डाउन पेमेंट पर आसानी से घर ले जा सकते है। कंपनी ने देश के कई प्रमुख बैंकों और फाइनेंसिंग पार्टनर्स के साथ हाथ मिलाया है। आइए जानतें हैं कि जावा और येज्दी बाइक्स पर क्या-क्या खास ऑफर्स मिल रहे हैं
जीरो डाउन पेमेंट सुविधा
बाइक खरीदते समय ग्राहकों को शुरुआत में अपनी जेब से एक भी रुपया डाउन पेमेंट के तौर पर नहीं देना होगा। कंपनी एक्स शोरूम कीमत के साथ-साथ इंश्योरेंस और आरटीओ रजिस्ट्रेशन के खर्च पर भी 100 प्रतिशत तक लोन की सुविधा दे रही है।
कम ब्याज दर और EMI
इसके अलावा कंपनी ने इस फेस्टिव सीजन में कम ब्याज दर और बेहद सस्ती EMI स्कीम्स पेश की है। ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से 1 साल से लेकर 6 साल तक का आसान लोन टैन्योर चुन सकते हैं। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर प्रोसेसिंग फीस में छूट और न्यूनतम कागजी कार्रवाई के साथ तुरंत लोन अप्रूवल दिया जा रहा है। जिससे लोन अप्रूवल की प्रक्रिया काफी तेज और आसान हो जाती है।
किन-किन मॉडल्स पर मिल रहा है ऑफर
यह विशेष फाइनेंस ऑफर कंपनी के लगभग सभी लोकप्रिय मॉडल्स पर उपलब्ध है। इसमें जावा 350, जावा 420, जावा पेराक, जावा 42 बॉबर, येज्दी एडवेंचर, येज्दी स्क्रैम्बलर, बीएसए गोल्ड स्टार 650 और स्क्रैम्बलर जैसी प्रीमियम बाइक्स पर भी यह फेस्टिव स्कीम लागू है।
यह भी पढ़ें: गोलियों से लेकर धमाकों तक बेअसर! जानिए टाइगर श्रॉफ की BMW कार की मजबूती और इसे बुलेटप्रूफ बनाने का पूरा गणित
कब तक ऑफर उपलब्ध है
आपको बता दें कि यह ऑफर देश भर में मौजूद जावा येज्दी की अधिकृत डीलरशिप्स पर सीमित समय के लिए ही लागू रहेगा। जो ग्राहक इस फेस्टिव सीजन में नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, वह शोरूम जाकर बाइक खरीद सकते हैं। त्यौहारों के दौरान बाइक्स की भारी मांग और वेटिंग पीरियड को ध्यान में रखते हुए अपने पसंदीदा मॉडल और कलर ऑप्शन की बुकिंग समय रहते करा लें, ताकि डिलीवरी समय पर मिल सके।