नीरज पांडे की निर्देशन में बनी ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ साल 2021 में रिलीज़ हुई थी और तब से ओटीटी की टॉप 10 लिस्ट में मजबूती से बनी हुई है. सिर्फ चार एपिसोड में यह सीरीज दर्शकों को एक रोमांचकारी सफर पर ले जाती है. हर एपिसोड में कहानी का ऐसा ताना-बाना बुना गया है, जो हर बार दर्शकों को नई सोच और एक अलग एक्सपीरियंस देता है.
हिम्मत सिंह की अनकही कहानी
सीरीज की कहानी हिम्मत सिंह के पुराने मिशन पर आधारित है, जिसे वह खुद इन्वेस्टिगेशन के दौरान बयान करता है. इस बार कहानी और भी गहरी है, क्योंकि इसमें देश के गद्दारों की पहचान और उन्हें बेनकाब करने का मिशन शामिल है. ये ऐसे गद्दार हैं, जिनके पास देश की सुरक्षा से जुड़ी बेहद संवेदनशील जानकारी है. अगर ये जानकारी दुश्मनों तक पहुंच गई, तो बड़ा हमला हो सकता है.
पावरफुल परफॉर्मेंस और दमदार स्टारकास्ट
सीरीज में के के मेनन फिर से हिम्मत सिंह के किरदार में छा गए हैं. उनके साथ आफताब शिवदासानी और गौतमी कपूर जैसे शानदार कलाकार भी अहम रोल निभा रहे हैं. इन सभी ने अपने-अपने किरदारों को इस तरह निभाया है कि दर्शक पूरी तरह से कहानी में डूब जाते हैं.
ओटीटी पर बेमिसाल परफॉर्मेंस
‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ को IMDb पर 8.6 की जबरदस्त रेटिंग मिली है. यही नहीं, यह सीरीज 1329 दिनों से ओटीटी पर टॉप 10 में बनी हुई है और आज भी नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है. इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि दर्शक एक भी सीन मिस नहीं करना चाहते.
'स्पेशल ऑप्स 2' की धमाकेदार एंट्री
इस सीरीज का तीसरा पार्ट ‘स्पेशल ऑप्स 2’ नाम से स्ट्रीम हुआ है और रिलीज होते ही नंबर 1 की पोजिशन पर काबिज हो गया है. इससे साफ है कि हिम्मत सिंह की कहानी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है और ‘स्पेशल ऑप्स’ अब महज एक सीरीज नहीं बल्कि एक इमोशन बन चुकी है.