
शामली-खटीमा राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने एक रेहड़ा चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तितावी थाना क्षेत्र के सोहजनी जाटान निवासी तेजपाल पुत्र चं दर (35) के रूप में हुई है। दुर्घटना में कार भी नेशनल हाईवे पानीपत खटीमा मार्ग पर पलट गई और चालक गंभीर घायल हो गया। कार सवार एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा।
रेहड़ा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना क्षेत्र तितावी क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना लालूखेड़ी और धोलरा गांव के बीच हाईवे पर हुई। तेजपाल अपने रेहड़े पर गुड़ बेचने के लिए घर से निकला था। तेजपाल जब अपने रेहड़े पर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेहड़ा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तेजपाल दूर जा गिरा।
कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई
स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर इस दुर्घटना के बाद करीब सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही कार भी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई जिसमें कार चालक बुरी तरह जख्मी हुआ। कार चालक की पहचान रुड़की के बेलडा निवासी छोटू पुत्र फूल सिंह के रूप में हुई है। छोटू रुड़की से हरियाणा जा रहा था और इस हादसे में वह खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया
स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद उसे गंभीर घायल देखकर। उपचार के लिए मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार छोटू की हालत स्थिर है, लेकिन वह अभी पूछताछ के लायक नहीं है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद कार में सवार दूसरा व्यक्ति चितरंजन पुत्र विक्रम कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। पुलिस ने चितरंजन की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा से ऊपर थी
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा से ऊपर थी और चालक शायद नशे में था। प्रभारी थाना तितावी पुलिस ने बताया कि और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग बताई जा रही है। राजमार्ग पर स्पीड लिमिट का पालन न करने से ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि हाईवे पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।