Greater Noida: नोएडा सेक्टर-51 के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां झज्जर निवासी रोहित (20 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी संजू (22 वर्ष) का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
हादसे का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास थी। स्पीड ज्यादा होने के कारण कार बेकाबू होकर होशियारपुर गली नंबर-1 के पास डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का बोनट और साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और परखच्चे उड़ गए।
पुलिस की कार्रवाई
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि कार नई थी और उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। मामले की जांच की जा रही।