Split Vs Windows AC: तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ एयर कंडीशनर हर घर की जरूरत बन जाता है। लेकिन AC खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि Split AC लें या Window AC? खासकर जब बात बिजली बिल की हो तो। कई लोगों को लगता है कि Split AC ज्यादा महंगा होता है, इसलिए वह ज्यादा बिजली भी खाता होगा। अगर आप भी इस उलझन में हैं कि Split और Window AC में से कौन सा आपके बजट पर भारी पड़ेगा, तो आज हम आपको बताएंगे कौन सा एसी कम बिजली खपत करता है।
1 घंटे में कितनी बिजली होती है खपत
तकनीकी रूप से देखें तो Split AC आमतौर पर Window AC की तुलना में अधिक बिजली की बचत करता है। अगर सामान्य तौर पर देखा जाए तो 1.5 टन का Window AC एक घंटे में करीब 1.5 से 1.8 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है। जबकि उसी क्षमता का Split AC लगभग 1.2 से 1.6 यूनिट के बीच बिजली खपत करता है। खासकर Split AC जब इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
कौन है ज्यादा किफायती?
बता दें कि Window AC एक ही यूनिट में होता है, जिससे इसका कंप्रेसर छोटा और कॉम्पैक्ट होता है। यह पुराने मॉडल होने के कारण अक्सर ज्यादा बिजली खींचते हैं। वहीं Split AC में कंप्रेसर बाहर होता है, जिससे कूलिंग अधिक प्रभावी होती है और बिजली की खपत कम होती है।
यह भी पढ़ें: Instagram Reels Tips: इंस्टाग्राम पर मिलियन व्यूज पाने का सबसे आसान तरीका, बस इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का बड़ा फर्क
इसी के साथ आजकल Split AC में Inverter Technology आती है। इन्वर्टर AC कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड कम कर देता है, जिससे बिजली की बचत 30% से 40% तक बढ़ जाती है। दूसरी तरफ, Window AC आमतौर पर फिक्स्ड स्पीड पर काम करता है जिससे वह बार-बार ऑन-ऑफ होता है और ज्यादा बिजली खर्च करता है।
कौन सा AC आपके लिए बेहतर?
अगर आप बिजली बिल में लंबी अवधि की बचत देखना चाहते हैं, तो 5-Star Inverter Split AC सबसे बेस्ट विकल्प है। हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत Window AC से थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन यह 1-2 साल में बिजली बिल के जरिए अपना पैसा वसूल कर देता है।