SAI Recruitment 2025: स्पोर्ट्स में रूचि रखने वाले लोगों के लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चीफ कोच के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Chief Coach भर्ती में Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: AILET 2026 Answer Key: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
कितनी मिलेगी सैलरी
आपको बता दें कि चीफ कोच के 11 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना कोई लिखित परीक्षा के किया जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती शॉर्टलिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-12, 78800-209200/- प्रति माह (पे बैंड-3, 15600-30100+7600/- ग्रेड पे) सैलरी दी जाएगी।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 64 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इस भर्ती में ऐसे अधिकारी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने केंद्र सरकार/राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों (उनके संबंद्ध या अधीनस्थ कार्यालयों सहित)/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/स्वायत्त या सांविधिक संगठनों, विश्वविद्यालयों/शैक्षणिक और अनुसंधान में कार्य किया हो।
शैक्षणिक योग्यता
इसके अलावा ओलम्पिक/विश्व चैंपियनशिप में पदक विजेता या दो बार ओलम्पिक में भाग लेने/द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार के पास किसी भी सरकारी/मान्यता प्राप्त संस्थान/निजी संगठन से संबंधित खेलों में 3 साल का कोचिंग अनुभव भी होना चाहिए।