King Poster: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच किंग फिल्म के नए पोस्टर की तुलना लोग रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर 2 से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बोल रहे हैं कि दोनों का लुक, बैकग्राउंड और फ्रेमिंग लगभग एक जैसी है। इस मामले पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, 'हर मास्टरपीस की एक सस्ती कॉपी जरूर होती है।'
हाल में जारी हुए शाहरुख खान की फिल्म किंग के पोस्ट में शाहरुख के होंठों के बीच एक गुलाब है और उनके चेहरे का हावभाव गंभीर दिख रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर भी इस पोस्टर की वजह से फिर चर्चा में आ गई है।
सोशल मीडिया पर हुई आलोचना
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक यूजर ने पोस्टर की आलोचना की और शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा, 'आप लुक, आग और फ्रेम की नकल करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन कभी धुरंधर नहीं बन सकते।' आगे लिखा कि, किंग का पोस्टर एआई से बनी सस्ती और घटिया चीज है। एक दूसरे यूजर का कहना है कि, फिल्म की स्क्रिप्ट और पोस्टर दोनों दूसरे प्रोजेक्ट्स से लिए गए हैं। पोस्ट में लिखा था, 'भाई लियोन: द प्रोफेशनल' से स्क्रिप्ट कॉपी की और अब देखिए क्या हुआ? भाई ने पोस्टर भी धुरंधर से कॉपी कर लिया।
दूसरी फिल्मों से हुई किंग के पोस्टर की तुलना
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि पहला पोस्टर ब्रैट पिट की 'F1' से कॉपी किया गया था और दूसरा धुरंधर 2 से। अब ये सोचो की पूरी फिल्म ही कितनी कॉपी होगी। कॉपी-पोस्ट मास्टर सिद्धार्थ आनंद। किंग एसआरके एक अनऑफिशियल रीमेक!
कैसा होगा फिल्म किंग में SRK का किरदार
शाहरुख खान ने किंग फिल्म में अपने किरदार को निर्दयी और ग्रे बताया है। शाहरुख ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए अपने पुराने किरदारों को भी याद किया, जो काफी गंभीर और जटिल लगते हैं। शाहरुख ने बताया कि लोग हमेशा हीरो और विलेन के बीच एक लकीर खींच देते हैं। लेकिन मैं कभी इनमें फर्क नहीं समझता। उन्होंने कहा कि मैंने अपने करियर की शुरुआत की विलेन के रूप में की थी। मेरी फिल्म डर में मैंने विलेन का किरदार निभाया इतना ही नहीं फिल्म डॉन, अंजाम औऱ बाजीगर में भी मैं विलेन का रोल निभा चुका हूं।