.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dfc2303d5-139c-4f77-adbc-1587989642d2&w=3840&q=75)
SSC CGL 2025 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी कर सकता है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं,वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 15 दिनों में यानी 12 से 26 सितंबर 2025 तक करवाया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगी गई डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर/ डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करें।
STEP 4. आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 सितंबर 2025 को करवाया जाएगा। इस दौरान परीक्षा कई चरणों में देशभर के परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी। वहीं, टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2025 (प्रस्तावित) में आयोजित की जाएगी।
सिटी स्लिप जारी हो चुका
बता दें कि एसएससी की ओर से सिटी स्लिप पहले ही जारी हो चुके हैं। इससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की डिटेल हासिल करके अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। अब जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।