SSC CGL 2026 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2026 की टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। एसएससी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगी। तो आइए जानते हैं कि इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होंगे और कितने पदों की भर्ती परीक्षा है।
12,256 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और सरकारी दफ्तरों में कुल 12,256 खाली पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की असिस्टेंट सेक्शन ऑफिरसर, इनकम टैक्ट इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और ऑडिटर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप
वहीं, एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप की बात करें, तो एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा शुरू होने से 10 से 12 दिन पहले एसएसएसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। सिटी स्लिप से उम्मीदवार परीक्षा का शहर जान जा सकते हैं। एडमिट कार्ड की बात करें, तो एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
क्या है परीक्षा पैटर्न ?
एसएसएसी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे। पूरा पेपर हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए जिन सवालों के जवाब को लेकर आप आश्वस्त हो, उन्हीं पर टिक लगाएं।
कब होगी टियर-2 परीक्षा
बता दें कि टियर-1 परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग के अनुसार टियर-2 परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2026 में किया जा सकता है। अंतिम चयन टियर-1 और टियर-2 परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।