.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D16673b55-15ac-4cd9-aa62-4a43d8fb9be5&w=3840&q=75)
SSC CGL Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीजीएल टियर-1 री एग्जाम 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद 'SSC CGL Admit Card 2025' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एसएससी सीजीएल 2025 री-एग्जाम का आयोजन 14 अक्टूबर 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, इससे पहले परीक्षा शहर की सूचना स्लिप 5 अक्टूबर को जारी की गई थी। बता दें, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
रद्द की गई थी परीक्षा
बता दें कि एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन 14 से 26 सितंबर 2025 के बीच किया गया था। लेकिन दिल्ली, गुरुग्राम और जम्मू के कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन कर री-एग्जाम की मांग की थी।