SSC CGL Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC CGL Tier-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट और कटऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद SSC CGL Tier-1 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब आपकी स्कीन पर रिजल्ट का पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
STEP 4. Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number/Name खोजें।
STEP 5. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: ICAI CA Admit Card 2026 Link: सीए जनवरी 2026 फाइनल और इंटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
आगे की प्रक्रिया
आपको बता दें कि एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 के लिए 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 1,39,395 उम्मीदवार टियर-1 परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। टियर 1 परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार अब टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। टियर 2 परीक्षा की तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 14,438 पदों को भरा जाना है।
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें कि एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर से 26 सितंबर के बीच किया गया है, जिसके बाद 14 अक्तूबर को कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों के लिए पुन: परीक्षा भी आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर-की 16 अक्तूबर को जारी की गई है। वहीं अब रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।