SSC CGL Tier 2 Exam Date : एसएससी सीजीएल टीयर 1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा के लिए तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा में सफल घोषित हुए थे, वे अब टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। बता दें, एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन जनवरी महीने में करवाया जाएगा।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 18 जनवरी को उम्मीदवारों से गणित, रीजनिंग, जनरल एबिलिटी, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और सांख्यिकी विषय से सवाल पूछे जाएंगे। वहीं 19 दिसंबर को स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 14,582 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें 6183 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए, 3721 पद ओबीसी के लिए, 1423 पद ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए, 2167 पद एससी के लिए और 1088 पद एसटी के लिए आरक्षित किए गए हैं।
1,39,395 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट
एसएससी की ओर से टियर-1 परीक्षा 12 से 26 सितंबर, 2025 के बीच आयोजित की गई थी। सीजीएल टियर-1 की परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 13.5 लाख उम्मीदवार सीजीएल टियर-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे। टियर 1 परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। कुल 1,39,395 उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
एडमिट कार्ड कब होंगे जारी
वहीं एडमिट कार्ड की बात करें, तो सीजीएल टियर 2 परीक्षा के लिए आयोग की ओर से परीक्षा से 5-6 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जहां से उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।