SSC CHSL 2025 Result: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट और कट ऑफ जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट और कट ऑफ देख सकते हैं। बता दें, इस भर्ती में 3,515 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से प्रोविजनल तौर पर चयनित किया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद CHSL 2025 फाइल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. एक पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
4. अब आप पीडीएफ फाइल में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
7 पद रह गए खाली
आपको बता दें कि कुल 3,522 रिक्तियों के मुकाबले 3,515 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। आयोग द्वारा 7 पद खाली रह गए हैं।
श्रेणी वार चयन
एसएससी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार ईडब्ल्यूएस की 337 सीटों के लिए पूरे 337 उम्मीदवार चयनित हुए। एससी की 490 सीटों में 487, एसटी की 252 सीटों में 251, ओबीसी की 768 सीटों में 766 और जनरल की 1,675 सीटों में 1,674 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इसके अलावा ईएसएम की 301 सीटों के लिए 300, ओएच की 35 सीटों के लिए 35, एचएच की 43 के लिए 42, वीएच की 39 के लिए 39 और दूसरे पीडब्ल्यूबीडी की 37 सीटों के लिए 37 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।
यह भी पढ़ें: NTA ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा के लिए आवेदन किया शुरू, इस दिन होगी परीक्षा
आगे की प्रक्रिया
फाइनल रिजल्ट में शामिल उम्मीदवारों का चयन अभी प्रोविजनल है। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट, पद प्राथमिकता और दस्तावेद सत्यापन की प्रक्रिया के आधार पर अंतिम रूप से तय होगा। नॉन-जॉइनिंग से खाली होने वाली सीटों को भरने के लिए स्लाइडिंग प्रक्रिया भी कराई गई थी, जो एक से तीन सितंबर 2026 के बीच हुई।