SSC CHSL Admit Card 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से CHSL टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
STEP 1. सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025” पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एसएससी की ओर से सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। पहले यह परीक्षा सितंबर में होने वाली थी, लेकिन अब नई तारीख तय कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में किया जाएगा। देशभर में लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: UP Police Answer Key 2025: यूपी पुलिस SI, ASI, कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 200 अंकों के होंगे, हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।