SSC CHSL Answer Key 2025 Link: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (SSC CHSL- 10+2) लेवल टियर 1 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड कर अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर भी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद SSC CHSL Tier 1 answer Key 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करें।
STEP 4. आपकी उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
आपको बता दें कि अगर कोई भी उम्मीदवार किसी भी प्रकार के प्रश्न-उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वे 11 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे तक उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब शुल्क जमा करना होगा। अगर आपका दावा सही पाया जाता है, तो उसके लिए अंक प्रदान किये जाएंगे।
कब आएगा रिजल्ट
बता दें कि यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12 नवंबर से 30 नवंबर के बीच आयोजित कराई गई थी, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। जो भी उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा में सफल घोषित होंगे, वे टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद एसएससी की ओर से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से 3131 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।