
SSC CHSL Exam Date 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (CHSL 10+2) की डेट घोषित कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। बता दें कि जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा का आयोजन 12 नंवबर 2025 से किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी।
22 अक्टूबर से एक्टिव होगा पोर्टल
आपको बता दें कि पहले इस एग्जाम का आयोजन 8 से 18 सितंबर तक किया जाना था, जिसे पोस्टपोन कर दिया गया था। अब इस परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। बता दें आयोग कैंडिडेट्स को अपनी पसंदीदा शिफ्ट, तारीख और सिटी चुनने का ऑप्शन भी देगा। एग्जाम सिटी, परीक्षा की तिथि और शिफ्ट का चयन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल 22 अक्टूबर से एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी पसंद चुन सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी की ओर सीएचएसएल परीक्षा के माध्यम से कुल 3131 उम्मीदावरों का चयन किया जाएगा। जिसमें LDC, JSA और DEO सहित विभिन्न पद शामिल हैं। टियर 1 में सफल कैंडिडेट टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 30.69 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। एसएससी की ओर कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती परीक्षा का आयोजन साल में एक बार किया जाता है।