Delhi Police Driver Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (पासवर्ड) दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: AILET 2026 Answer Key: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 16 और 17 दिसंबर 2025 को करवाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में करवाया जाएगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
परीक्षा में भाग लेने जा रहे सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। क्योंकि बिना आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।