
Delhi Police Vacancy 2025: एसएससी की ओर से कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के 7565 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2025 तय की गई है। वहीं, एप्लीकेशन फीस 22 अक्टूबर तक और फॉर्म में करेक्शन 29 से 31 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
STEP 4. फिर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. अब हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करें।
STEP 6. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा मेल कैंडिडेट के पास ड्राइविंग लाइसेंस (कार या मोटरसाइकिल) PE & MT के समय तक होना चाहिए। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। तो वहीं एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।