SSC GD Constable 2026 Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से विभिन्न सुरक्षा बलों में जीडी कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए 25 हजार से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
STEP 3. अब लॉगिन कर Constable GD Exam 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 4. मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि एसएससी की ओर बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल25,487 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें CISF के लिए 14,595 पद और CRPF के लिए 5,490 पद पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा BSF, SSB, ITBP, Assam Rifles और SSF में भी हजारों पद भरे जाएंगे।
कब होगी परीक्षा
बता दें कि आयोग के अनुसार SSC GD परीक्षा का आयोजन फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड पर आयोजित की जाएगी। जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी/हिंदी के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होंगे।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। जबकि महिलाओं, SC/ST उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।