SSC Stenographer Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनाग्राफर ग्रेड और डी के 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मई तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार को स्टेनोग्राफी और टाइपिंग की सामान्य जानकारी होना भी जरूरी माना गया है।
यह भी पढ़ें: NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पोस्ट पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आयु सीमा
स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबति एससी एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।