
SSC CGL Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा टियर-1 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एसएससी सीजीएल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपकी आसंर-की आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
19 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं ऑब्जेक्शन
आपको बता दें कि सीजीएल टियर-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी गई है और ऑब्जेक्शन विंडो को भी एक्टिव कर दिया गया है। वहीं अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है। बता दें कि ऑब्जेक्शन विंडो 19 अक्टूबर, 2025 रात 9 बजे तक खुली रहेगी। आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवारों को हर प्रश्न पर एक निश्चित शुल्क भी देना होता है। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये निर्धारित किया गया है।