SSC Exam Dates Out: कर्मचारी चयन आयोग ने 2026 की तीन बड़ी परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। आयोग की ओर से जारी ताजा नोटिफिकेशन के मुताबिक, कोस्ट गार्ड, डिपार्टमेंटल टाइपिंग टेस्ट और दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के एग्जाम्स नवंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
17 से 28 नवंबर के बीच होंगे एग्जाम्स
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ये तीनों एग्जाम्स 17 नवंबर 2026 से शुरू होगा 28 नवंबर 2026 तक चलेगा। परीक्षा का तारीखें नजदीक हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिवीजन और मॉक टेस्ट की रफ्तार बढ़ा दें ताकि बेहतक स्कोर हासिल कर सकें।
परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल
कोस्ट गार्ड (CGEPT - Batch 01/2027 & 02/2027) की परीक्षा का आयोजन 17 और 18 नवंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ली जाएगी।डिपार्टमेंटल टाइपिंग स्किल टेस्ट (हिंदी/अंग्रेजी) और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट (हिंदी/अंग्रेजी) का आयोजन 20 और 21 नवंबर को किया जाएगा। वहीं, दिल्ली पुलिस और CAPF सब-इंस्पेक्टर (SI) टियर-2 परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ली जाएगी।
यह भी पढ़ें: Career Options After 12th: 12वीं के बाद चुनें ये शानदार और ट्रेंडिंग करियर ऑप्शंस, मिलती है छप्परफाड़ शुरुआती सैलरी
कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
एसएससी ने अभी केवल परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया है। एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तारीखों की घोषणा आयोग जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर करेगा।