SSC JE Admit Card 2025 Link: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर पेपर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर,जन्मतिथि दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) एग्जामिनेशन 2025 (Paper-I) का आयोजन 3 से 6 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। एसएससी जेई भर्ती के लिए पेपर 1 तीन भागों में विभाजित होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
बता दें कि एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा स्थल की पूरी जानकारी उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ वैलिड फोटो आईडी ले जाना न भूलें, बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।