
SSC Phase 13 Admit Card 2025 Link: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से SSC Phase 13 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी फेज-13 की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, अब वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउलनोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Admit Card पर क्लिक करें ।
STEP 3. अब लॉग इन डिटेल भरकर सबमिट कर दें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एसएससी Phase 13 परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त 2025 को किया जाएगा। एसएससी चरण 13 परीक्षा, ग्रुप B और C के कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। एसएससी की ओर से कुल 59,500 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इन अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का एक ओर मौका मिला है। परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड मोड के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यम में होगा।