
SSC Stenographer Admit Card 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से आज स्टेनोग्राफर ग्रुप C व D भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड आनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हैं, किसी भी अभ्यर्थी को डाक या अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें।
STEP 3. फिर Login पर क्लिक करें।
STEP 4. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन करें।
STEP 5. एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
बता दें कि स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा देश भर में निर्धारित किए गए विभिन्न केंद्रों पर 6, 7 और 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित होगी। एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में कुल 200 नंबरों के 200 सवाल पूछे जाएंगे. पेपर कुल तीन सेक्शन में होगा। परीक्षा अवधि 2 घंटे की होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट आगे की चयन प्रक्रिया स्किल टेस्ट में शामिल होंगे।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
आपको बता दें कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 1500 से अधिक पदों पर भर्तियां की जानी हैं।