NRS अस्पताल के टॉयलेट : कोलकाता के नीलरतन सरकार (NRS) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक स्टाफ नर्स का शव अस्पताल के टॉयलेट से मिलने के बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि नर्स रात की ड्यूटी पर तैनात थीं. घटना की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में पुलिस को बुलाया गया.
दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
पुलिस के अनुसार, टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिसकर्मियों ने उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद नर्स का शव बाहर निकाला गया। घटना के कारण अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और मरीजों के बीच भी चिंता का माहौल बन गया.
एंटाली थाना पुलिस कर रही जांच
मामले की सूचना मिलने के बाद एंटाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया गया है. टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है, ताकि मौत से जुड़े परिस्थितियों का पता लगाया जा सके. पुलिस अस्पताल में मौजूद लोगों से भी जानकारी लेने में जुटी है.
मौत की वजह का इंतजार
फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. नर्स की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्षों से मौत की वास्तविक वजह का पता चलने की उम्मीद है.