RCB Victory Parade Stampede: बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडिमय में बाहर RCB के फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। जिस वजह से वहां लोगों में अफरा- तफरी मच गई। और बड़ा हादसा हो गया। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसमें एक घायल की हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है। एक बच्चा भी इस हादसे का शिकार हो गया है । उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको बता दें, 18 साल के आईपीएल के इतिहास में आरीसीबी पहली बार ट्रॉफी जीत पाई है। RCB टीम ने पंजाब को छह रन से हराया हैं। आरसीबी के जीतने से लोग खुशी के मारे पागल हो गए और भारी भीड़ जमा हो गई।
हादसा कब हुआ- हादसा उस वक्त हुआ जब विधानसभा में कर्नाटक के CM सिद्धारमैया में टीम का सम्मान कर रहे थे। टीम के इंतजार में 50 हजार से ज्यादा फैन चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा हो गए । इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरु कर दिया। ऐसे में भगदड़ मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे।
घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम सिद्धारमैया-
RCB की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए सीएम सिद्धारमैया अस्पताल में पहुंचे हैं। और उन्होने घायलों का हाल जाना है। और अच्छे इलाज का आश्वासन दिया ।
क्या बोले प्रशंसक-
चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी मात्रा में आरसीबी के प्रशंसक अपनी चैंपियन टीम को देखने के लिए पहुंचे। व्यवस्थाओं को लेकर RCB के एक प्रशंसक ने कहा कि अंदर सीटें भरी हुई हैं। हमें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। हम वापस जाना चाहते हैं, लेकिन हमें वापस नही जाने दिया जिससे गेट पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई और इस दौरान भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए।
तेजस्वी सूर्या ने किया ट्वीट-
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोगों से अपील की है कि जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाए। खुशी के इस पल को दुख में मत बदलें।