Mumbai mein Ambani Family : मुंबई में आयोजित अंबानी परिवार के खास इवेंट में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक कई चर्चित हस्तियां नजर आईं। समारोह में सितारों ने अपने परिवार के साथ शिरकत की और कैमरों के सामने पोज दिए. इस दौरान सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और फिल्मी दुनिया के कई बड़े नाम चर्चा में रहे.
परिवार के साथ पहुंचे सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर इस खास मौके पर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बच्चों के साथ पहुंचे. पूरे परिवार ने इवेंट में साथ नजर आकर लोगों का ध्यान खींचा। सचिन का सादगी भरा अंदाज हमेशा की तरह फैंस को पसंद आया.
हरभजन सिंह ने भी परिवार संग बढ़ाई रौनक
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी पत्नी गीता बसरा और बच्चों के साथ समारोह में पहुंचे. परिवार के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं। हरभजन और गीता ने इस दौरान अपने स्टाइलिश अंदाज से भी सुर्खियां बटोरीं.
कपूर खानदान की बेटियों का दिखा ग्लैमरस अंदाज
इवेंट में कपूर परिवार की बेटियों ने भी अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगा दिए. जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और परिवार की अन्य सदस्यों का फैशनेबल लुक लोगों को खूब पसंद आया। कैमरों के सामने इन स्टार किड्स ने अलग-अलग अंदाज में पोज दिए.
रवीना टंडन की बेटी ने भी खींचा ध्यान
अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी इस समारोह में नजर आईं. राशा अपने स्टाइल और खूबसूरत लुक की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. अंबानी इवेंट में भी उनका अंदाज लोगों को पसंद आया और उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं.
सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
इस हाई-प्रोफाइल समारोह की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर सितारों के लुक और फैमिली अपीयरेंस की चर्चा शुरू हो गई. क्रिकेट और फिल्म जगत के सितारों की मौजूदगी ने इस इवेंट को और खास बना दिया.