SAIL Recruitment 2025: भारत की सबसे बड़ी स्टील निर्माण कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 124 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर यानि कि कल से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Management Trainee Vacancy लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरे और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 124 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास केमिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल या मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए पूर्व कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं है, यानी फ्रेश इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क और सैलरी
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ OBC वर्ग के उम्मीदवाररों को 1050 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि SC / ST / PwBD / ESM / विभागीय वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं सैलरी की बात करें तो ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को 50,000 रुपये प्रति माह बेसिक वेतन दिया जाएगा और ट्रेनिंग के बाद 60,000-1,80,000 रुपया प्रति माह बेसिक वेतन मिलेगा।