Ajab Gajab : इन दिनों भारत देश में ही नहीं बल्कि बाहरी देश भी गर्मी के प्रकोप से जूझ रहे हैं. वहीं अगर बात करें दुबई की गर्मी के बारे में तो इससे हर कोई वाकिफ है. वहां का औसत तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच जाता है. इतनी गर्मी होती है कि लोग मजाक उड़ाते हुए बोल देते हैं, अगर दुबई की गर्मा में वहां की सड़कों पर अंडा तोड़कर उसका ऑमलेट बनाना चाहो तो वह भी बन जाएगा.
बात को ले लिया serious
जिसके बाद इस बात को एक महिला ने इतना सिरीयस ले लिया कि लोग उसका मजाक बनाने लगे. उसने यह एक्सपेरिमेंट करने की सोची और बिनी गैस व स्टोव के ही धूप में ऑमलेट बनाने निकल पड़ी. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस महिला का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख लोग हक्का - बक्का हो गए हैं.
ये भी पढ़ें : गोरखपुर की चौंकाने वाली लव स्टोरी, शिक्षिका और छात्र का अफेयर, दिल्ली भागने से पहले लखनऊ में पकड़े गए
वीडियो में ऐसा क्या ?
वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला पहले फाइंग पैन को धूप में ले जाकर गर्म कर लेती है, और फिर एक कच्चे अंडे को उसमें फोड़कर डालती है. जिसके बाद देखते ही देखते उसका ऑमलेट बनने लगता है. इस वीडियो को @salmagedone नामक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है. जिसके बाद से लोग हैरानगी के साथ - साथ मजे भी ले रहे हैं. यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा - जब आप दुबई में रहते हों तो.....
इस पोस्ट पर अब तक डेढ़ करोड़ से भी अधिक व्यूज आ चुके हैं. हालांकि कुछ लोग इसे देख कर यकीन नहीं कर पा रहे हैं, उनका कहना है कि महिला ने पहले ही स्टोव पर इसे तैयार कर लिया होगा.