Earthquake In Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी में था। भूकंप के झटके 10 बजकर 10 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोगों में थोड़ी देर के लिए दहशत फैल गई, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने की है।
नुकसान की कोई खबर नहीं
आपको बता दें कि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी में था। यह झटके कोलकाता के साथ-साथ कूचबिहार, दिनाजपुर में भी महसूस किए गए। इसके साथ ही कोलकाता के आस-पास के जिलों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, पूरे राज्य में कहीं से भी इस भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
भूकंप आने पर क्या करें?
अपना संयम बनाए रखें।
जमीन पर बैठ जाएं, अपने सिर और गर्दन को अपने हाथों से ढक लें और किसी मजबूत वस्तु जैसे कि टेबल या डेस्क को पकड़ लें।
यदि आप घर के अंदर हैं, तो दरवाजे या खिड़कियों से दूर रहें और किसी मजबूत कमरे में जाएं।
भूकंप के दौरान लिफ्ट का उपयोग न करें, क्योंकि यह फंस सकती है या गिर सकती है।
बिल्डिंग से बाहर निकलते समय इन बातों का रखें ध्यान
टूटी-फूटी चीजों को देखते हुए निकलें
टूटे कांच या टूटी बिजली की तारों से बचकर रहें