
Studds Ninja Comet Helmet: बाइक चलाने वालों के लिए हेलमेट कितना जरूरी है, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकताे हैं कि हर साल हजारों लोगों की मौत रोड एक्सीडेंट में हो जाती है, क्योंकि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते हैं और अगर पहनते भी हैं तो वे अच्छी क्वॉलिटी के नहीं होते हैं। ऐसे में हेलमेट निर्माता Studds की ओर से नया हेलमेट Ninja Comet लॉन्च किया गया है। इस हेलमेट में किस तरह की खासियत दी गई है। नए हेलमेट को फुल के साथ ही हाफ फेस हेलमेट के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस हेलमेट में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है।
हेलमेट की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने इस हेलमेट को 5 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इस हेलमेट को 1420 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। बता दें कि आप इस हेलमेट को Studds ऑफिशियल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन के जरिए खरीद सकते हैं। यह STUDDS का पहला फ्लिप-अप हेलमेट है, जो कई नई सुविधाओं के साथ आता है।
हेलमेट की खासियत
Ninja Comet हेलमेट विशेष रूप से सुरक्षा, आराम और बेहतरीन डिजाइन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह राइडर को चकाचौंध और सूरज की रोशनी से बचाने का काम करता है, जिससे बाइक चलाने में मुश्किल का सामना न करना पड़े। इस वजन लगभग 1275 ग्राम है। इस हेलमेट को गर्म और आर्द्र मौसम के लिए डिजाइन किया गया, जिससे लंबे सफर में भी आराम मिलता है। साथ ही अंदरूनी हिस्से में लगा लाइनर त्वचा को जलन से बचाता है। यदि आप नए और अच्छे हेलमेट की तलाश में हैं, तो ये हेलमेट आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।