Studds Helmet: बाइक चलाने वालों के लिए हेलमेट कितना जरूरी है, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हर साल हजारों लोगों की मौत रोड एक्सीडेंट में हो जाती है, क्योंकि वे बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते हैं और अगर पहनते भी हैं तो वे अच्छी क्वॉलिटी के नहीं होते हैं। ऐसे में हेलमेट निर्माता Studds की ओर से नया हेलमेट Trooper Superman Edition को लॉन्च किया गया है। सुरक्षा के लिए इसे आईएसआई और DoT से सर्टिफिकेशन दिया गया है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस हेलमेट में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
कितनी है कीमत
इसके कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इस हेलमेट को 2290 रुपये के शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इस हेलमेट को तीन साइज के विकल्प में उपलब्ध करवाया गया है। इस नए हेलमेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे फुल फेस के साथ ही हाफ फेस हेलमेट के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है।
क्या है खासियत
मिली जानकारी के अनुसार इस हेलमेट को एबीएस शेल के साथ बनाया गया है जो हर तरह की स्थिति में बेहतरीन सुरक्षा देता है। साथ ही इस हेलमेट में स्टेनलेस स्टील का जंगरोधी बकल दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसे आईएसआई और DoT से सर्टिफिकेशन दिया गया है। इस नए हेलमेट को सुपरमैन से प्रेरणा लेकर ग्राफिक्स दिए गए हैं।
लंबी दूरी के लिए भी सुरक्षित
इस हेलमेट में क्विक रिलीज़ चिन स्ट्रैप, यूवी प्रतिरोधी पेंट फिनिश, क्विक रिलीज़ वाइजर, हाइपोएलर्जेनिक लाइनर, थर्मोप्लास्टिक बाहरी शेल के साथ ऑफर गया है। इस हेलमेट को उन राइडर्स के लिए बनाया गया है जो बेहतर वेंटिलेशन और बेहतर राइडर कम्फर्ट चाहते हैं। यह हेलमेट न सिर्फ शहर के लिए बल्कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी बेहतर विकल्प है।