.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D6d5ef4ef-2261-47e0-bdb2-c3eaa1c7ef78&w=3840&q=75)
Student Beaten Teacher Arrested: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक प्राइवेट स्कूल में सोमवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एसीसी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र ने अपनी कॉपी के पहले पन्ने पर श्रद्धा से ‘जय श्रीराम’ लिखा था। आरोप है कि मुस्लिम शिक्षक शाकिर हुसैन ने यह देखकर छात्र की कॉपी फाड़ दी और उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही छात्र ने घर जाकर अपने परिजनों को बताया। इसके बाद आक्रोशित अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और प्रबंधन के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
संगठन और अभिभावकों का विरोध
घटना की जानकारी जैसे ही हिंदू संगठनों तक पहुंची, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी स्कूल पहुंच गए। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षक पहले भी बच्चों को धर्म से जुड़े शब्द लिखने या बोलने पर प्रताड़ित कर चुका है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि हर बार दबाव बनाकर मामला दबा दिया जाता है। वहीं, अन्य छात्रों ने भी बताया कि 13 अगस्त को जब कुछ बच्चों ने कॉपी पर ‘जय श्रीराम’ लिखा था, तब भी शिक्षक ने उन्हें चेतावनी दी थी और रेड मार्क लगाकर डराया था।
यह भी देखेंःJammu Rains: माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड, अब तक 30 लोगों की मौत
पुलिस की कार्रवाई
विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार राय ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक शाकिर हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।