करोड़ों का आलीशान घर : सोशल मीडिया की दुनिया में लोकप्रिय यूट्यूबर सबा इब्राहिम एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका नया आलीशान घर नहीं, बल्कि घर के अंदर फैली अव्यवस्था बनी। करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार किए गए इस घर की झलक जैसे ही इंटरनेट पर सामने आई, लोगों ने उनकी जमकर आलोचना शुरू कर दी.
नए घर का वीडियो बना चर्चा का विषय
सबा इब्राहिम ने हाल ही में अपने नए घर का व्लॉग शेयर किया था. वीडियो में उन्होंने घर के अलग-अलग हिस्सों को दिखाया, जिसमें मॉडर्न इंटीरियर, बड़ा लिविंग एरिया और खूबसूरत डेकोरेशन नजर आया। हालांकि दर्शकों का ध्यान घर की खूबसूरती से ज्यादा वहां फैले सामान और बिखरे कबाड़ पर गया. वीडियो में किचन काउंटर पर बर्तन और डिब्बे फैले दिखाई दिए, वहीं कमरों में कपड़े और अन्य सामान इधर-उधर रखा नजर आया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए.
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए तीखे कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ यूजर्स ने लिखा कि इतना महंगा घर होने के बावजूद साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा गया। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि घर का मैनेजमेंट बेहतर होना चाहिए.
एक यूजर ने लिखा, “इतना बड़ा और सुंदर घर है, लेकिन हर जगह सामान बिखरा पड़ा है।” दूसरे ने कमेंट किया, “लक्जरी इंटीरियर से ज्यादा जरूरी घर को व्यवस्थित रखना होता है. हालांकि कुछ फैंस सबा के समर्थन में भी नजर आए। उनका कहना था कि शिफ्टिंग के बाद शुरुआत में घर व्यवस्थित होने में समय लगता है और छोटी-छोटी बातों पर ट्रोल करना सही नहीं है.
पहले भी ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं सबा
यह पहली बार नहीं है जब सबा इब्राहिम ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। इससे पहले भी उनके व्लॉग्स, लाइफस्टाइल और निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस हो चुकी है। बावजूद इसके, उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है और लोग उनके वीडियो देखना पसंद करते हैं.
सोशल मीडिया पर बढ़ता ट्रोल कल्चर
आज के दौर में सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स को छोटी-छोटी बातों पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. कई बार लोग बिना पूरी परिस्थिति जाने अपनी राय बना लेते हैं। ऐसे में यह बहस भी तेज हो गई है कि क्या किसी की निजी जिंदगी और घर को लेकर इस तरह की आलोचना करना सही है या नहीं.