नॉलेज पार्क में बनी शारदा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार देर रात बड़ी घटना सामने आई है. यहां पर एक बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. उसने शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। छात्रा के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है. इसमें उसने विश्वविद्यालय के डेंटल डिपार्टमेंट की एक महिला और एक पुरुष शिक्षक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मरने वाली छात्रा विश्वविद्यालय में बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा थी. बताया जा रहा है कि वह मानसिक दबाव में थी. छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पूरे हॉस्टल में सनसनी फैल गई। इस दौरान नाराज छात्रों ने देर रात हॉस्टल परिसर में बवाल काटा. विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दोषियों को सजा मिले
छात्रों की मांग है कि केस की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले. इस बीच पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके मौजूद थी. पूरे कमरे की बारीकी से छानबीन की गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत करके मामले को शांत कराने का प्रयास किया. किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के सुसाइड नोट को जब्त कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. फिलहाल पुलिस शिक्षकों से लगातार पूछताछ कर रही है।
मेंटल हैरेसमेंट का आरोप
यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि उन पर मेंटल प्रेशर डाला जाता है. इसी तरह के आरोप मृतका ज्योति ने भी अपने सुसाइड नोट में लिखे हैं. उसने अपने दो प्रोफेसर पर और मैनेजमेंट के ऊपर मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है. छात्राओं ने बताया कि ज्योति के ऊपर एक फेक साइन करने का आरोप था. इसके कारण वह काफी परेशान चल रही थी.