Pakistan Suicide Bombing: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वजीरिस्तान में आतंकवादियों ने सेना पर आत्मघाती हमला कर दिया । आपको मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक बता दें आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम उस समय दिया जब सैनिको का काफिला खड्डी इलाके से होते हुए जा रहा था। आतंकवादियों बम से भरी हुई गाड़ी को सेना की गाड़ी से टकरा दिया वहां जोर दार धमका हुआ। और चारो ओर धुआं ही धुआं हो गया। इस हमले में 13 पाकिस्तानी सैनिकों की जान चली गई है। जबकि 24 अन्य घायल हो गए, जिनमें 14 आम नागरिक भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सैन्य वाहन को कैसे बनाया निशाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि क बता दें अधिकारियों ने कहा कि आतंकी हमलावर ने ‘माइन-रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड (MRAP)’वाहन को टक्कर मारी, जो कि सैन्य बम निष्क्रियता इकाई से संबंधित था। धमाका इतना भीषण था कि आस पास काला धुआं छा गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। धमाके से आसपास की आबादी भी चपेट में आई है। जिससे काफी नुकसान हुआ है।
अफगानिस्तान की सीमा के करीब है पाकिस्तानी सेना का कैंप
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में वजीरिस्तान अफगानिस्तान सीमा के करीब है। अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है। कि यह हमला अफगान आतंकियों ने किया हो । मामले की खोजबीन की जा रही है।
सेना ने शुरू किया सर्च अभियान
सेना ने खड्डी इलाके मे सेना पर हुए धमाके को लेकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। हर छोटी सी छोटी और बड़ी सी बड़ी चीज पर निगाह रखी जा रही है। यह कोई पहली बार नही है। जो आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना पर हमला किया हो । इससे भी पहले कई बार सेना पर हमले किए जा चुके हैं। अब पाकिस्तान में सेना की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।