Summer Special Trains : गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं. ऐसे ज्यादातर पैरेंट्स घूमने-फिरने का प्लान बनाते हैं. लेकिन कई बार ट्रेन में सीट न मिलने के चलते यात्रा टालनी पड़ती है. यदि आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि रेलवे ने इन रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. इसलिए आसानी से आपको सीट मिल जाएगी. आपको बता दें कि ट्रेनें अहमदाबाद, उधना और समस्तीपुर जैसे रूट्स पर सीमित समय के लिए चलाई जा रही हैं.
क्यों खास हैं ये समर स्पेशल ट्रेन?
क्यों खास हैं ये समर स्पेशल ट्रेन? गर्मी की छुट्टियों की वजह से अक्सर ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जाती है. इन समर स्पेशल ट्रेनों की मदद से लंबी वेटिंग से राहत मिलेगी. ये ट्रेन बिहार और झारखंड के यात्रियों के लिए सीधी कनेक्टिविटी बनाएंगे. आपको बता दें कि ये ट्रेनें सीमित समय के लिए चलेंगी. इसलिए टिकट जल्दी बुक करें. इन ट्रेनों की बुकिंग आप IRCTC वेबसाइट और रेलवे स्टेशनों से सीधे कर सकते हैं.
कौन-कौन सी ट्रेनें शुरू की गई हैं?
1. उधना-जयनगर समर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नं. 09035/09036)
यह ट्रेन उधना से 3 मई और 10 मई को रात 11:30 बजे रवाना होगी. वापसी में जयनगर से 5 मई और 12 मई को चलेगी. इस ट्रेन में स्लीपर और एसी कोच होंगे. इसकी रूट चालथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी है.
2. अहमदाबाद-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नं. 09417/09418)
यह ट्रेन अहमदाबाद से 4 मई को शाम 9:10 बजे चलेगी और दानापुर से वापसी 6 मई को होगी. खास बात यह है कि यह ट्रेन अहमदाबाद से बिहार के लिए डायरेक्ट सुविधा देगी.
3. समस्तीपुर-अहमदाबाद समर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नं. 09452):
यह ट्रेन समस्तीपुर से 7 मई को रवाना होगी और सीधे अहमदाबाद पहुंचेगी. इसमें विशेष किराया लागू होगा.