Summer Trends : गर्मियां आते ही हम कपड़ों के मामले में कुछ ऐसा ढूंढने लगते हैं जो पहनने में सुविधाजनक भी हो और फैशन ट्रेंड में भी रहा। खासकर महिलाएं गर्मियों के दौरान कई पसीने और तेज धुप से बचने के साथ साथ नए ऑउटफिट्स का चयन करने में कई बार कंफ्यूज हो जाता है। ऐसे में इस गर्मी ट्रेंडी और कूल लुक के लिए कई तरह के ऑउटफिट्स आप जरूर प्रयोग कर सकती हैं जो आपको कूल लुक देने के साथ ही गर्मी से भी बचाव करेंगे। जानिए ऐसे ही कुछ ड्रेस कॉम्बिनेशन के बारे में
शॉर्ट कुर्ती
कॉलेज जाने वाली लड़कियां हो या फिर ऑफिस में काम करने वाली महिलाएं, इस गर्मी शॉर्ट कुर्ती, खासकर लिनन या कॉटन की बानी हुई, हर किसी की पहली पसंद बानी हुई है। आप इन कुर्तियों को डेनिम जीन्स या फिर ट्राउज़र्स के साथ पहन सकती हैं जो आपको गर्मी में काफी कूल और इंडो-वेस्टर्न लुक देती है। इसके साथ आप ब्लैक बिंदी और ऑक्सीडाइज़ ज्वेलरी भी कैर्री कर सकती है।
लॉन्ग स्कर्ट्स
लॉन्ग स्कर्ट्स एक बार फिर से ट्रेंड में लौट चुकी हैं, महिलाएं फुलकारी या सिंपल लॉन्ग स्कर्ट्स को शर्ट और टैंक टॉप्स के साथ पेअर कर सकती हैं जो जीन्स की तरह बॉडी को दबा कर नहीं रखगति और आपकी स्किन भी खुलकर सांस ले सकती है.. यह त्वचा को प्रोटेक्ट करने में मदद करेगा. कोशिश करें गर्मी के दिनों में सूती, खादी जैसे कपड़ों को पहने. आप दिन भर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिए, इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है. इन टिप्स का पालन कर आप आसानी से गर्मी के दिनों में खुद को ठंडा रख सकते हैं.