
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के खास मौके पर सनी देओल ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज़ डेट का ऐलान किया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक जोशीला मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा – “हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे… फिर एक बार!” फिल्म 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। बॉर्डर 2 1997 में आई ऐतिहासिक युद्ध पर बनी फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। इस बार फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसका निर्माण गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और जे.पी. दत्ता के बैनर तले हो रहा है।
स्वतंत्रता दिवस पर पोस्टर रिलीज
फिल्म की स्टारकास्ट काफी दमदार है। सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। वहीं मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी अहम किरदार निभा रही हैं। निर्देशक अनुराग सिंह का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस पर पोस्टर रिलीज करना खास मायने रखता है क्योंकि यह भारतीय सैनिकों के बलिदान को सलाम करता है और फिल्म की देशभक्ति की भावना से गहराई से जुड़ा हुआ है।
गर्व और जज़्बा जगाएगी
निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि बॉर्डर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर भारतीय की भावना है। उनका विश्वास है कि गणतंत्र दिवस से ठीक पहले फिल्म की रिलीज दर्शकों को और भी ज्यादा जोड़ पाएगी। निर्माता निधि दत्ता ने बताया कि यह फिल्म बॉर्डर की विरासत को आगे बढ़ाएगी और नई पीढ़ी के दिलों में भी वही गर्व और जज़्बा जगाएगी।
अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास शूटिंग हुई
बॉर्डर 2 की शूटिंग वरुण धवन ने पूरी कर ली है। टी-सीरीज की ओर से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक्टर सेट पर केक काटते हुए दिखे। वरुण से पहले दिलजीत दोसांझ और सनी देओल ने शूटिंग पूरी कर ली। फिल्म में मेधा राणा, वरुण के सामने हैं। फिल्मी कुछ शूटिंग अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास हुई थी। वहां पर उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद माथा टेका. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरे पोस्ट की। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा था, सतनाम श्री वाहे गुरु. एक जर्नी का अंत हुए. बॉर्डर 2.