टी20 विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। कुल 20 टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, लेकिन अब 12 टीमों का सफर खत्म हो गया है। सुपर 8 में जगह बनाने वाली आठ टीमें अब सेमीफाइनल की दौड़ में हैं। हर मैच अब बेहद अहम हो गया है।
कैसे बंटे सुपर 8 के ग्रुप
सुपर 8 में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 में भारत, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। वहीं ग्रुप 2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें हैं। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। अंक तालिका में टॉप 2 पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
ग्रुप 1 में वेस्टइंडीज की बढ़त
ग्रुप 1 की बात करें तो वेस्टइंडीज ने शानदार शुरुआत की है। एक मैच जीतकर उसके 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट 5.35 है। साउथ अफ्रीका भी 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, लेकिन उसका रन रेट 3.8 है। दोनों टीमों ने अपने पहले मैच जीते हैं।
भारत और जिम्बाब्वे दबाव में
भारत और जिम्बाब्वे को अपने पहले मैच में हार मिली है। भारत का नेट रन रेट -3.8 है, जबकि जिम्बाब्वे का -5.35 है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए आगे का हर मुकाबला करो या मरो जैसा हो गया है। खासकर भारत के लिए अगले मैच में बड़ी जीत जरूरी है।
इसे भी पढ़ें : Ranji Trophy फाइनल में आमने-सामने कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर, क्या मिलेगा टूर्नामेंट को नया चैंपियन
ग्रुप 2 में इंग्लैंड आगे
ग्रुप 2 में इंग्लैंड ने अपना पहला मैच जीतकर 2 अंक हासिल किए हैं। उसका नेट रन रेट 2.55 है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का एक-एक मैच बारिश की वजह से बिना नतीजे के खत्म हुआ, जिससे दोनों के पास 1-1 अंक हैं। श्रीलंका को हार के बाद अभी खाता खोलना बाकी है।
अब हर रन की अहमियत
सुपर 8 में अब हर रन और हर विकेट मायने रखता है। नेट रन रेट भी सेमीफाइनल की राह तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। आने वाले मुकाबले ही तय करेंगे कि कौन सी दो टीमें हर ग्रुप से आगे बढ़ेंगी और कौन सी टीम का सफर यहीं थमेगा।