Superman Box Office Collection: हॉलीवुड स्टार डेविड कोरेन्सवेट की सुपर हीरो फिल्म 'सुपरमैन' लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। सुपरमैन ने भारत में अपने शुरुआती सप्ताहांत में अच्छे परिणाम हासिल किए हैं, सुपरमैन ने 3 दिनों में कुल मिलाकर 23.71 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि सुपरमैन के साथ 11 जुलाई को बॉलीवुड की दो फिल्में ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ भी रिलीज हुई थी, लेकिन सुपरमैन नें बॉलीवुड की दोनों नई रिलीज फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए और इसी के साथ सुपरमैन की भारत में ओपनिंग काफी शानदार रही है। आइए जानते हैं ‘सुपरमैन’ का 3 दिनों का कलेक्शन कैसा रहा।
सुपरमैन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सुपरमैन' ने शुक्रवार को पहले दिन 7 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। वहीं फिल्म ने शनिवार को दूसरे दिन 9.5 करोड़ रुपये की दमदाम कमाई की। तो वहीं तीसरे दिन रविवार को इस शानदार फिल्म ने 7.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने 3 दिनों में 23.71 करोड़ रुपये की कमाई की है। सुपरमैन फिल्म ने दुनिया भर में अच्छी कमाई की है, रिलीज के पहले तीन दिनों में ही फिल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात की जाए तो ये करीब 400 करोड़ के आसपास रही है। उम्मीद है कि तीन दिनों में फिल्म की कमाई करीब 1500 करोड़ रुपये की है।
फिल्म की स्टार कास्ट
बता दें कि सुपरमैन एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है। फिल्म का निर्माण डीसी स्टूडियोज ने किया था। यह सुपरमैन फिल्म श्रृंखला का दूसरा रीबूट है। फिल्म में डेविड कोरेंसवेट ने क्लार्क केंट/सुपरमैन की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में डेविड के अलावा रेचल ब्रोसनाहन, निकोलस हॉल्ट, एडी गैथेगी, एंथनी कैरिगन, नाथन फिलियन और इसाबेला मर्सेड ने भी अहम भूमिका निभाई है।