SMC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, सूरत नगर निगम की ओर से अलग-अलग विभागों में बड़ी भर्ती जारी की गई है। इस भर्ती के जरिए 1900 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 45 विभागों में कुल 1924 पदों को भरा जाना है। इन पदों में क्लर्क, ड्राइवर, स्टाफ नर्स, चिकित्सा अधिकारी, इंजीनियर, तकनीकी सहायक, प्रयोगशाला तकनीशियन, फार्मासिस्ट, मार्शल, और चिड़ियाघर व एक्वेरियम संचालन से जुड़े पद शामिल हैं।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले Surat Municipal Corporation की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु पद के अनुसार 33 से 45 वर्ष तक तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: NIT Agartala Recruitment: एनआईटी में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए योग्यता भी पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। कुछ पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि तकनीकी और मेडिकल पदों के लिए डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग या मेडिकल से संबंधित डिग्री जरूरी होगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी (क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, पीडब्लूडी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।