Surya Gochar 2026: ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद और पिता का कारक माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। अब 17 सितंबर 2026 को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं। पंचांग के अनुसार, गुरुवार सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं। इसके बाद करीब एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे और 17 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 50 मिनट पर अगली राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अनुकूल रह सकता है, जबकि कुछ जातकों को इस दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामलों से लेकर रिश्तों और कामकाज तक कई क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के जातकों को अगले एक महीने संभलकर रहने की जरूरत है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने वाला हो सकता है। जमीन और संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। किसी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। विरोधियों से भी सतर्क रहने की जरूरत होगी। प्रेम संबंधों और बच्चों से जुड़े मामलों में भी सोच-समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस दौरान अपनी बात रखते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। छोटी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना के चलते आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलना ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी या कारोबार से जुड़े कामों में लापरवाही से बचें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि रकम वापस मिलने में परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और अनावश्यक भागदौड़ से बचने की कोशिश करें। काम का दबाव तनाव और थकान बढ़ा सकता है। दांपत्य जीवन में भी छोटी बातों को लेकर मतभेद होने की आशंका है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के कारोबारियों को आने वाले समय में व्यापार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी होगा और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की राय ली जा सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में बेवजह की बहस से बचना रिश्ते के लिए बेहतर रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. loksatya इसकी पुष्टि नहीं करता है।