Surya Guru Dwidwadash Yog 2026: ज्योतिष में ग्रहों की आपसी स्थिति का विशेष महत्व माना जाता है। जब दो ग्रह एक-दूसरे से खास भावों में स्थित होते हैं तो अलग-अलग तरह के योग बनते हैं। 17 अगस्त 2026 को सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करते ही सूर्य और गुरु के बीच द्विद्वादश योग बनने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक सूर्य सुबह 8:03 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय गुरु सूर्य से 12वें भाव में और सूर्य गुरु से दूसरे भाव में स्थित होंगे। इसी स्थिति को द्विद्वादश योग कहा जाता है। यह समय कुछ लोगों के लिए तरक्की और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां...
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य पंचम भाव में और गुरु चतुर्थ भाव में रहेंगे। पंचम भाव शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़ा माना जाता है, जबकि चतुर्थ भाव सुख-सुविधा, घर और पारिवारिक जीवन का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में इस योग के दौरान परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर खरीदने, जमीन लेने या वाहन से जुड़ी इच्छा पूरी होने के भी अवसर बन सकते हैं। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आने वाला समय बेहतर रह सकता है और अगस्त-सितंबर में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान गलत लोगों की संगति से बचना जरूरी होगा। किसी के बहकावे में आकर किया गया फैसला आपका समय और पैसा दोनों खराब कर सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य दूसरे भाव में रहेंगे, जबकि गुरु आपकी राशि के पहले भाव में मौजूद होंगे। दूसरे भाव का संबंध धन और वाणी से माना जाता है। ऐसे में द्विद्वादश योग बनने से आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने का रास्ता खुल सकता है। कारोबार करने वालों को भी कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं और व्यापार में आगे बढ़ने की संभावना रहेगी। गुरु की स्थिति मानसिक मजबूती भी दे सकती है, जिससे आप मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर निर्णय ले पाएंगे। हालांकि सूर्य का प्रभाव आपकी वाणी पर पड़ सकता है। बातचीत के दौरान गुस्से में कुछ ऐसा न बोलें जिससे रिश्तों में तनाव पैदा हो।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह योग इसलिए खास है क्योंकि 17 अगस्त को सूर्य आपकी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य आपके प्रथम भाव में रहेंगे और गुरु 12वें भाव में स्थित होंगे। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने और उनके काम की तारीफ होने के योग बन सकते हैं। जो लोग अपना कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, वे भी इस दिशा में कदम आगे बढ़ा सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर भी समय सकारात्मक रह सकता है। आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते दिखाई दे सकते हैं। हालांकि वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। ऐसे में अपनी बात रखने के साथ-साथ पार्टनर की राय को भी महत्व देना बेहतर रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. loksatya इसकी पुष्टि नहीं करता है।