Surya Ketu Effect 2026: ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है। वहीं केतु को रहस्यमयी और अलगाव की प्रवृत्ति वाला ग्रह बताया गया है। इस समय सूर्य सिंह राशि में स्थित हैं और उनका गोचर मघा नक्षत्र में हो रहा है। खास बात यह है कि मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं और सिंह राशि में पहले से केतु की मौजूदगी बताई जा रही है। ऐसे में ज्योतिषीय गणना के आधार पर सूर्य पर केतु का प्रभाव माना जा रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञों के मुताबिक ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकती है। खासकर नौकरी, कारोबार, आर्थिक मामलों और रिश्तों से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत बताई जा रही है। आइए जानते हैं वे कौन-सी 3 राशियां हैं जिन्हें इस अवधि में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कब तक रहेगा सूर्य पर केतु का प्रभाव?
सूर्य ने 17 अगस्त 2026 को सिंह राशि में प्रवेश किया है। इसी के साथ उनका मघा नक्षत्र में भी गोचर शुरू हुआ। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य 31 अगस्त तक मघा नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद नक्षत्र परिवर्तन होगा, जबकि सिंह राशि में सूर्य का प्रवास 17 सितंबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान कुछ जातकों को कामकाज में दबाव, आर्थिक उलझनों या रिश्तों में तनाव जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जल्दबाजी से बचना और सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय पेशेवर जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। किसी छोटी बात को बहस में बदलने से नुकसान हो सकता है। इस अवधि में आवेश में आकर नौकरी या काम से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। अगर किसी नए प्रोजेक्ट या बिजनेस में पैसा लगाने की तैयारी है, तो पहले उसके सभी पहलुओं की अच्छी तरह पड़ताल कर लें। बिना जानकारी के बड़ा निवेश करना आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य की यह स्थिति अचानक आने वाली परेशानियों की ओर इशारा कर रही है। यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी रखें और वाहन चलाते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें। सरकारी काम, कानूनी मामलों या जरूरी दस्तावेजों से जुड़े किसी भी काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। कोई फॉर्म, कागज या आधिकारिक प्रक्रिया पूरी करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें। आर्थिक मोर्चे पर भी आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। अचानक खर्च सामने आने से बजट प्रभावित हो सकता है। इस समय किसी को बड़ी रकम उधार देने से भी बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें: Budh Asta 2026: बुध के अस्त होते ही बदल सकती है इन 4 राशियों की किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य और केतु की यह स्थिति खासतौर पर वैवाहिक और कारोबारी साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी मांग रही है। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है। अहंकार या जिद को बातचीत के बीच आने न दें। बिजनेस पार्टनर के साथ भी किसी गलतफहमी को बढ़ाने के बजाय बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश करें। साझेदारी से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं तो जल्दबाजी न करें और हर पहलू पर विचार करने के बाद ही आगे बढ़ें। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। अपनी सेहत के साथ-साथ जीवनसाथी की तबीयत पर भी ध्यान दें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. loksatya इसकी पुष्टि नहीं करता है।