Surya Shani Shadashtak Yog : ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 17 अक्टूबर को सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही शनि और सूर्य के बीच षडाष्टक योग बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रह स्थिति को अनुकूल नहीं माना जाता है। इसका प्रभाव विशेष रूप से तीन राशियों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में परेशानी हो सकती है, तो कुछ को नौकरी, सेहत और पारिवारिक रिश्तों में संभलकर चलने की जरूरत होगी। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व का कारक माना गया है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन और न्याय के प्रतीक हैं। पौराणिक मान्यताओं में दोनों का रिश्ता पिता और पुत्र का है, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इनके बीच मित्रता नहीं मानी जाती। 17अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेंगे। इस बदलाव के बाद सूर्य और शनि एक-दूसरे से छठे और आठवें स्थान पर आ जाएंगे। ग्रहों की इसी स्थिति को षडाष्टक योग कहा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, यह संयोग कुछ राशियों के लिए मानसिक तनाव, आर्थिक उलझन और कामकाज में रुकावटें बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को इस दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
सिंह राशि: सेहत और नौकरी के मामलों में रहें सतर्क
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। ऐसे में उनका तुला राशि में प्रवेश करना आपके जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित कर सकता है। सूर्य और शनि के बीच बनने वाला षडाष्टक योग स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है। खासकर सिरदर्द या आंखों से जुड़ी तकलीफ को नजरअंदाज न करें। आर्थिक मामलों में भी जल्दबाजी से बचना होगा। किसी को बड़ी रकम उधार देने या पैसों का लेन-देन करने से पहले पूरी जानकारी जरूर जुटाएं। नौकरीपेशा लोगों की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी बात पर असहमति हो सकती है। ऐसे में गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय बातचीत से मामला सुलझाना बेहतर रहेगा।
उपाय: ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस दौरान नियमित रूप से सूर्य देव की आराधना और सूर्य मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
वृश्चिक राशि: आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी पड़ सकती है भारी
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बारहवें भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष में यह स्थान खर्च, हानि और विदेश से जुड़े विषयों का प्रतिनिधित्व करता है। इस भाव में सूर्य की उपस्थिति और शनि के साथ षडाष्टक संबंध बनने से आर्थिक मामलों में कुछ मुश्किलें सामने आ सकती हैं। इस अवधि में बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। विशेष रूप से किसी नई योजना में बड़ी रकम लगाने से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय लेना फायदेमंद रहेगा। वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें। नौकरी या कारोबार से जुड़े लोगों को भी अपनी जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देना होगा। काम में छोटी सी चूक परेशानी बढ़ा सकती है।
उपाय: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव की उपासना और शिव चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना जाता है।
मीन राशि: रिश्तों में बढ़ सकती है गलतफहमी, खर्चों पर रखें नियंत्रण
मीन राशि वालों के लिए सूर्य और शनि का यह संयोग पारिवारिक मामलों में कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। घर में किसी पुराने विषय को लेकर दोबारा चर्चा छिड़ सकती है, जिससे जीवनसाथी के साथ कहासुनी होने की आशंका रहेगी। इसलिए छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें और दूसरों की बात भी धैर्य से सुनें। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। जरूरत से ज्यादा खरीदारी या अचानक सामने आने वाले खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद पहले से चल रहा है, तो उससे संबंधित खर्च बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अपने जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित रखें और पैसों की योजना बनाकर चलें।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 15 October 2026: गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
उपाय: ज्योतिषीय मान्यता के मुताबिक, हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करना शुभ फलदायी माना जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है loksatya इसकी पुष्टि नहीं करता है।