Sushmita Sen Viral Video : बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर से चर्चाओं का विषय बन चुकी हैं. वह 90 की दशक की बेहद की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं. अब हाल ही में सुष्मिता सेन एक इवेंट में नजर आई, जहां उनके एक्स Boyfriend भी वहां स्पॉट किए गए. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. उनका लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. लेकिन लोगों को उनकी हाल में हुई सर्जरी के बारे में बातें करने का भी मौका मिल गया है. क्योंकि उनके लुक को देख राखी सावंत की याद दिला रहा है.
Sushmita Sen का वीडियो हुआ तेजी से वायरल
बता दें कि शुक्रवार शाम को बॉलीवुड की एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और फातिमा सना शेख को स्पॉट किया गया. जिसके बाद से वह काफी सुर्खियों में हैं. दोनों एक्ट्रेस इंवेट में चार - चांद लगा रही हैं. दोनों साथ में बातचीत करती नजर आ रही हैं. जिसका वीडियो लोगों में काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में फैंस को दोनों की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है. लेकिन वहीं सुष्मिता सेन का नया लुक कुछ लोगों को ट्रोल करने का मौका दे रहा है.
लोगों ने किया ट्रोल
जानकारी के मुताबिक Sushmita Sen ने अपने चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है. दरअसल, उन्होंने कॉस्मेटिक ट्रिटमेंट खास तौर पर बोटॉक्स और फिलर्स कराए हैं, जिसके कारण उनके चेहरे पर यह साफ नजर आ रहा है. उनके होंठ काफी उभरे हुए नजर आ रहे हैं. जिसको देख ट्रोलर्स उन्हें राखा सावंत से कंपेयर कर रहे हैं. जिसमें एक यूजर ने लिखा - इस बोटॉक्स या फिलर ने मेंरी मन पसंद एक्ट्रेस का चेहरा तबाह कर दिया. वहीं दूसरी ने लिखा - Sushmita Sen सुष्मिता कम और राखी सावंत ज्यादा लग रही हैं. वहीं तीसरे ने लिखा - इतनी खूबसूरत अभिनेत्री ने ये क्या करा लिया.